परवेज अख्तर /सिवान :- जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बड़रम गांव में रविवार की सुबह एक प्रेमी युगल ने युवक को चाकू से गोदकर घायल कर दिया। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे पीएमसीए रेफर कर दिया। घायल युवक बड़रम निवासी प्रभात ठाकुर का पुत्र नवीन कुमार ठाकुर बताया जाता है। मामले में कार्रवाई करते हुए प्रेमीयुगल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।बताया जाता है कि नवीन कुमार ठाकुर रविवार की अल सुबह दौड़ रहा था। महावीर मंदिर के पूरब सरकारी नलकूप के समीप झाड़ी से दो लोगों की आवाज सुन वहां पहुंचा तो देखा कि एक प्रेमी युगल वहां आपस में बातें कर रहे थे। दोनों प्रेमी युगल उसे देख भौचक रह गए।
भेद खुलने के डर से दोनों ने उसे पकड़ लिया। लड़की ने दुपट्टे से गला दबा दिया और उसके प्रेमी ने नवीन पर चाकू से कई जगह वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद दोनों फरार हो गए। नवीन के कराहने की आवाज सुनकर कुछ युवक वहां पहुंचे तो नवीन को खून से लथपथ देख उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए जहां उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले में हमलावर राहुल कुमार साह समेत उसकी प्रेमिका को हिरासत में ले लिया है। ग्रामीणों के अनुसार नवीन ठाकुर सैलून की दुकान चलाता है, जबकि हमलावर राहुल कुमार साह बड़रम बाजार में चाउमिन का ठेला लगाता है और वह तीन बच्चों का पिता है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ठाकुर ने बताया कि प्रेमी युगल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घायल की ओर से अभी तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…