दरौंदा

दरौंदा में शांति सौहार्द बिगाड़ने को लेकर युवक संग मारपीट करने के आरोप में 15 लोगों पर प्राथमिकी, पुलिस ने किया तीन को गिरफ्तार

परवेज अख्तर /सिवान :- जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के भीखांबाध मठिया में शनिवार को प्रतिबंधित मांस ले जाने के दौरान ग्रामीणों द्वारा एक युवक की पिटाई करने के मामले में पीड़ित युवक सारण जिले के जनता बाजार थाना क्षेत्र के सारंगपुर निवासी आलमगीर मियां के बयान पर 15 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस मामले में पुलिस ने रविवार की सुबह तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में भीखांबाध निवासी बबलू साह, राजन साह एवं नीतीश कुमार सिंह है। उन्होंने बताया कि तनाव को देखते हुए पुलिस गांव में कैंप कर रही है।

ज्ञात हो कि जनता बाजार थाना क्षेत्र के सारंगपुर निवासी आलमगीर ताजपुर बसहीं से प्रतिबंधित मांस बाइक की डिक्की में रख दारौंदा थाना क्षेत्र के कटवार में एक व्यक्ति के यहां पहुंचाने जा रहा था। शक होने पर ग्रामीणों ने जांच की तो उसकी बाइक की डिक्की में प्रतिबंधित मांस निकला। इस पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए और उसकी पिटाई कर दी तथा बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी। इस घटना के बाद दो पक्षों के बीच तनाव कायम हो गया। इसकी जानकारी होने पर एसडीओ, एसडीपीओ व दारौंदा, महाराजगंज, पचरुखी थाने की पुलिस पहुंच घटना का जायजा लिया और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस घायल का इलाज सदर अस्पताल में कराई। उसके बाद घायल के बयान पर भीखाबांध के 15 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026