सहरसा: बिहार में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर एक कारोबारी को निशाना बनाया है। सहरसा में बेलगाम बदमाशों ने एक कपड़ा कारोबारी को गोली मार दी है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
बेखौफ अपराधियों ने इस घटना को अंजाम सहरसा के सदर थाना क्षेत्र के गंगजला में दिया है, जहां अपराधियों ने कपड़ा व्यवसायी को गोली मारकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। बताया जा रहा है कि कपड़ा कारोबारी गुड्डू अग्रवाल अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी घर के दरवाजे पर पहुंचते ही पहले से ही घात लगाए अपराधियों ने उनके सीने पर गोली मार दी और मौके से फरार हो गये।
आनन-फानन में गंभीर हालत में कपड़ा कारोबारी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…