Categories: पटना

अपहरण ! दवा कारोबारी के बेटे का अपहरण, अपहरणकर्ता ने भेजा मैसेज, दहशत में हैं परिजन

सीतामढ़ी : बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। एक बार फिर बेलगाम बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए दवा कारोबारी के बेटे का अपहरण कर लिया है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। अगवा करने के बाद किडनैपर्स ने परिजनों के मोबाइल पर मैसेज भेजकर अपहरण की बात कही है।

बताया जाता है कि 11 नवंबर की रात से ही दवा कारोबारी विजय कुमार का 22 साल का बेट विशाल अचानक से लापता हो गया। लोक आस्था के महापर्व छठ की शाम को अर्घ्य देने के लिए वह अपने दोस्तों के साथ घाट के लिए निकला था लेकिन देर रात तक वापस घर नहीं लौटा, जिसके बाद परेशान परिजनों ने काफी ढूंढा लेकिन कोई पता नहीं चल सका। इस संबंध में पुनौरा थाना में FIR भी दर्ज करायी गई।

इसके बाद 12 नवंबर को लापता विशाल के चाचा के मोबाइल पर एक व्हाट्सएप मैसेज आया। ये मैसेज भतीजे विशाल के मोबाइल से किया गया था, जिसमें लिखा था कि आपके लड़के को अगवा कर लिया गया है और उसे देश से बाहर भेज दिया गया है। इस मैसेज के पढ़ने के बाद घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इधर, इस मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस एक्शन में आयी है और पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है। हालांकि इस बीच पीड़ित परिजन किसी अनहोनी की आशंका को लेकर काफी डरे-सहमे हुए हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026