सीवान में बेखौफ अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर रूप से जख्मी पीड़ित को पटना पीएमसीएच किया गया रेफर

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर के समीप रविवार की रात तकरीबन 10:30 बजे बेखौफ अपराधियों ने एक प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी प्रॉपर्टी डीलर की पहचान नगर थाना क्षेत्र के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर के रहने वाले सच्चिदानंद श्रीवास्तव के 45 वर्षीय पुत्र राकेश श्रीवास्तव के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि रविवार की रात वह खाना खाकर अपने घर के बाहर टहल रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने उनके ऊपर दनादन गोलीबारी शुरू कर दी। घटना के बाद प्रॉपर्टी डीलर मौके पर गिरकर अचेत पड़ गए। जिसके बाद बेखौफ अपराधी वहां से भाग खड़े हुए। बताते चलें कि राकेश श्रीवास्तव शहर में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते है।

इधर घटना के बाद परिवार के सदस्यों के द्वारा आनन-फानन में पीड़ित को सीवान सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति गंभीर बताते हुए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। वहीं दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची नगर थाने की पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है। घटना के बाद पुलिस आरोपितों की तलाश के लिए जगह जगह पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगालना शुरू कर दिया है। कोई घटना के बाद स्थानीय लोगों में मायूसी छा गई है। जबकि परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित के परिजनों ने बताया कि राकेश श्रीवास्तव घटना के तकरीबन 1 घंटे पहले ही सर मुख्यालय से होकर अपने घर पहुंचे थे। खाना खाकर बाहर सड़कों पर हवा ले रहे थे। तभी बेखौफ अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया।

सदर अस्पताल पहुंचे एसपी शैलेश कुमार सिन्हा

प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में सीवान एसपी शैलेश कुमार सिन्हा दल बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचकर पीड़ित का हाल खबर लिया, जबकि दूसरी तरफ सिवान के भाजपा सांसद कविता सिंह के पति अजय कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिजनों को आश्वासन दिया और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई कराने की बात कही।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026