सिसवन: जनता दरबार में फैसला के बाद भी जमीन पर नहीं हो रहा कब्जा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड के चैनपुर ओपी थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव की एक महिला को सीओ के जनता दरबार में निपटारा के बावजूद भी अपने जमीन पर हक नहीं मिल रहा है. मामला सामने तब आया जब स्थानीय बाजार की एक महिला रोते हुए ओपी थाना प्रभारी के पास फरियाद लेकर पहुंची। पीड़ित महिला स्थानीय गांव निवासी रामध्यान पटेल की पत्नी रामावती का कहना हैं की उनका गांव के हीं दसरथ पटेल के साथ जमीनी विवाद चल रहा था. जिसका निपटारा बीते शनिवार को सीओ सतीश कुमार व ओपी प्रभारी अभिनंदन यादव ने ओपी परिसर में लगे जनता दरबार में दोनों पक्ष के आपसी सहमति से कर दिया था.

जिसके बाद भी अपने जमीन पर हक नहीं मिल रहा है. गौरतलब हों की बिहार सरकार के निर्देशानुसार जमीन विवाद के निपटारे को लेकर स्थानीय थाना में हर शनिवार को जनता दरबार आयोजित किया जाता है. इसमें दोनों पक्ष की आपसी सहमति से विवाद का निपटारा किया जाता है. बावजूद कुछ लोग इस फैसल को नहीं मानते हैं. ऐसे में सरकार की इस व्यवस्था पर सवाल खड़ा होता है. इस संबंध में सीओ सतीश कुमार ने बताया की रामध्यान पटेल और दशरथ पटेल के बीच सहमति से उक्त जमीन का निपटारा कर दिया गया है. अगर रामाध्यान पटेल को जमीन पर विपक्ष द्वारा हक नहीं दिया जा रहा है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी.]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026