Categories: पटना

बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े JDU नेता को मारी गोली…कुछ दिन पहले ही लालू का साथ छोड़ नीतीश का थामा था दामन

पटना के फुलवारीशरीफ में अपराधियों ने जदयू नेता को को गोली मार दी है. गोली लगने से जदयू नेता धर्मेंद्र कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. यह वारदात पटना के फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र की है।

बताया जाता है कि फुलवारीशरीफ के मित्र मंडल कॉलोनी निवासी जदयू नेता धर्मेंद्र कुमार अपने कुछ मित्रों के साथ मित्र मंडल कॉलोनी स्थित जमीन विवाद पर बाउंड्री को देखने गए थे. इसी क्रम में लगभग 5 की संख्या में आए अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी. जान बचाने के लिए जदयू नेता अपनी गाड़ी की तरफ भागे. इस बीच एक गोली उनके बाह में लगी और वह बुरी तरह घायल हो गये।

गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हुए. इस बीच मौके का फायदा उठाते हुए अपराधी पिस्तौल लहराते हुए वहां से भाग निकले. जदयू नेता ने बताया कि पांच की संख्या में अपराधी वहां पहुंचे थे, जिनमें से ओम गुप्ता जय गुप्ता और अभिषेक कुमार को पहचानते हैं. घटना के बाद जदयू नेता ने इसकी लिखित शिकायत फुलवारीशरीफ थाने में की है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

कहा जा रहा है कि जमीनी विवाद की वजह से उनपर हमला किया गया है। पुलिस घटना को संदिग्ध मानते हुए छानबीन में जुटी है। धर्मेंद्र कुमार चंद्रवंशी ने पिछले साल संपन्न हुए बिहार विधानसभा चुनाव में कुम्हरार विधानसभा से लालू प्रसाद यादव के राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से चुनाव लड़ा था। इलेक्शन में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। चुनाव के बाद धर्मेंद्र कुमार चंद्रवंशी ने जदयू का दामन थाम लिया था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026