रघुनाथपुर: फायरिंग करने के मामले एफआईआर दर्ज

  • जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का आरोप
  • 11 बजे दिन में फायरिग होने पर मच गया था हड़कंप

परवेज अख्तर/सिवान: पंचायत आम चुनाव के दिन 24 नवम्बर रघुनाथपुर में बंदूक से हुई फायरिंग मामले में स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गयी है। इस मामले में एक व्यवसायी शहबाज खान को नामजद किया गया। बाजार के ही एक महिला रेशमा ने शहबाज खान के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करायी है। आरोप लगाया है कि चुनाव के दिन 11 बजे घर से निकलकर अपने पति क़ुतुबुद्दीन अली के साथ वोट देने पोलिंग बूथ जा रही थी। इसी बीच आरोपी ने जान से मारने की नीयत से अपने कमर से पिस्टल निकालकर फायर कर दिया।

किसी तरह बगल के एक घर में छुपकर मैं व मेरे पति कुतुबुद्दीन अली ने छुपकर अपनी जान बचायी। शाहबाज वहां से जाते समय गाली-गलौज और जान से मार डालने की धमकी दी। पुलिस ने बताया कि शाहबाज खान के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। इधर, लोगों और पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपित शाहबाज खान का विवादों से पहले से ही गहरा नाता रहा है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024