परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के पटेढ़ी बाजार पर रविवार की शाम तकरीबन 3:30 बजे 10 की संख्या में पहुँचे नकाबपोश बदमाशों ने एक कपड़ा दुकान पर हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। इस दौरान बदमाशों ने कपड़ा दुकानदार को लाठी-डंडों से मारपीट कर जख्मी कर दिया। घटना में पीड़ित की पहचान महाराजगंज थाना क्षेत्र के पटेढ़ी गांव निवासी हरेंद्र साह के 16 वर्षीय पुत्र संजय कुमार साह के रूप में हुई है। घटना के संबंध में पीड़ित संजय कुमार साह ने बताया कि अपने कपड़ा दुकान पर बैठे हुए थे।
इसी दौरान 10 की संख्या में पहुंचे नकाबपोश बदमाशों ने लाठी-डंडों से उनके साथ मारपीट की। इसके बाद मौके पर दहशत फैलाने के लिए एक राउंड हवाई फायरिंग किया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही महाराजगंज थाने की पुलिस मौके पर दल बल के साथ पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। बता दे की इधर पटेढ़ी बाजार पर गोली चलने की जानकारी पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। इस संबंध में पीड़ित संजय कुमार साह ने बताया कि बदमाश कौन थे और उन्हें उनसे क्या दुश्मनी थी उन्हें किसी भी बात की जानकारी नहीं है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…