परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के श्रद्धानंद बाजार सब्जी मंडी में शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने बंद दुकान के शटर का ताला तोड़कर करीब लाखों रुपये की चोरी कर ली। अज्ञात चोरों ने शहर के हैंडलूम और किराना दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने देर रात दोनों दुकानों को निशाना बनाते हुए तकरीबन लाख रुपये से अधिक के किराना तथा हैंडलूम दुकान से तेल,दाल,रिफाइन समेत गला में रहे रुपयों की चोरी कर ली। इस संबंध में सुदामा किराना दुकान के मालिक सुदामा प्रसाद तथा श्याम हैंडलूम के मालिक श्याम सुंदर ने बताया कि शातिर अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना से पहले रैकिंग किया था।
इसके बाद बड़े ही आसानी से दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। दुकानदारों ने बताया कि शातिर चोर दुकान में लगे शटर का ताला तोड़कर दुकान में प्रवेश किये इसके बाद-बारी-बारी से दुकानों में रखे सामग्री पर हाथ साफ किया। वहीं जाते वक्त चोरों ने गला में रखे पूरे दिन का कलेक्शन की भी चोरी कर ली। बताया कि घटना की जानकारी उन्हें रविवार की सुबह हुई। जब अहले सुबह उनके दुकान के शटर का ताला टूटा हुआ देखकर आस-पास के लोगों ने उन्हें सूचित किया। इसके बाद वह भागते हुए अपने दुकान पर पहुँचे तो देखा कि चोरों ने उनकी दुकान से लाखों रुपये की चोरी कर ली है। वही इधर घटना के बाद नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…