परवेज अख्तर/सीवान: बसंतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से अपहृत नाबालिक युवती को महिला सब इंस्पेक्टर स्वाति कुमारी ने बरामद कर लिया।मामले में अपहृता के पिता ने गांव के हीं चार लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई थी। तथा उसकी बरामदगी के लिए लगातार प्रयास की जाने लगी कि इसी बीच शनिवार को पुलिस ने नाबालिग अपहृता को बरामद कर लिया।बरामदगी के बाद उसे 164 का बयान दर्ज कराने के लिए सीवान न्यायालय में उपस्थित कराया गया।
जहां पर उसका बयान दर्ज हुआ।उसके बाद महिला सब इंस्पेक्टर स्वाति कुमारी ने उसे मेडिकल जांच हेतु सिवान सदर अस्पताल लाया।जहां मेडिकल जांच भी कराई गई।इस संदर्भ में महिला सब इंस्पेक्टर स्वाति कुमारी ने बताया कि आगे की कार्रवाई वरीय पुलिस पदाधिकारी के दिशा निर्देश के आलोक में की जाएगी।आगे अनुसंधान जारी है।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…