परवेज अख्तर/सीवान: मैरवा थाना क्षेत्र के मझौली मोड़ के समीप रविवार की सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। वहीं धक्का मारने के बाद वाहन चालक फरार हो गया। मृतका की पहचान थानाक्षेत्र के मझौली रोड निवासी गंगा सागर मिश्रा की पत्नी संतोषी देवी के रूप में हुई है।
घटना के संबंध में स्वजनों ने बताया कि रविवार की सुबह घर से कुछ दूरी पर स्थित दुकान से सामान खरीदकर घर लौट रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार की अज्ञात वाहन ने पीछे से धक्का मार दिया और मौके का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने दी। आनन-फानन में इलाज के लिए लाए, जहां चिकित्सकों नेे उसे मृत घोषित कर दिया। शव घर पहुंचते ही स्वजनों में कोहराम मच गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…