परवेज अख्तर/उचकागांव(गोपालगंज):- जिले के उचकागांव प्रखंड के छोटका सांखे पंचायत के असंदापुर गांव के वार्ड नंबर 4 की महिला वार्ड सदस्य रहीमा खातून द्वारा अपने दिव्यांग पति अब्बास अली के माध्यम से आवेदन भेजकर असंदापुर गांव के सड़क के जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटवाने की मांग की है। अपने आवेदन में वार्ड सदस्य रहीमा खातून ने आरोप लगाया है कि गांव के लगभग एक दर्जन से अधिक लोगों द्वारा सरकारी सड़क की जमीन पर अतिक्रमण कर लिया गया है। सडक के पक्कीकरण के लिए नाली गली योजना से वार्ड विकास क्रियांवयन समिति के द्वारा खाते से राशि की निकासी भी कर ली गई है। इसके बावजूद भी अतिक्रमणकारियों द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया गया है। जिससे लगभग छह माह से सड़क निर्माण कार्य रुका हुआ है। इस संबंध में वार्ड सदस्य रहीमा खातून द्वारा पूर्व में सीओ रामबचन राम को आवेदन भी दिया गया था। मामले में सीओ रामबचन राम द्वारा सभी अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध अतिक्रमण वाद को लेकर नोटिस भी जारी किया गया। परंतु अभी तक अतिक्रमण नहीं हटने से निर्माण कार्य रुका हुआ है।जिससे वार्ड क्षेत्र का विकास प्रभावित चल रहा है।मामले में डीएम अरशद अजीज ने प्राप्त आवेदन के आलोक में सीओ रामबचन राम को त्वरित कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…