परवेज अख्तर/कटेया(गोपालगंज):- कटेया थाने की पुलिस ने बुधवार की शाम दो अलग-अलग जगहों से दो शराबियों को गिरफ्तार कर अगले दिन न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस सहायक अवर निरीक्षक लंकेश कुमार पांडा बुधवार की शाम क्षेत्र में भ्रमणशील थे। अभी वे गौरा बाजार पहुंचे थे कि उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के सामने एक व्यक्ति हो हल्ला मचा रखा था ।पुलिस द्वारा उससे पूछताछ करने पर उसके मुंह से शराब की गंध आ रही थी। पुलिस ने पकड़े गए व्यक्ति को चिकित्सकीय जांच के लिए ला रही थी। तभी रास्ते में साधु मोड़ के पास नशे में धुत एक व्यक्ति को पकड़ा गया। पुलिस ने पकड़े गए दोनों लोगों को मेडिकल जांच के लिए रेफरल अस्पताल कटेया लाई। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद शराब पीने की पुष्टि की। पुलिस ने बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत दोनों शराबियों को गिरफ्तार कर थाने लाई एवं गुरुवार के दिन न्यायिक हिरासत में भेज दिया।वहीं गिरफ्तार व्यक्ति थाना क्षेत्र के गौरा बाजार निवासी अरुण पांडेय एवं यूपी के पटहेरवा थाना क्षेत्र के रघुनंदनपुर निवासी संदीप कुमार बताए जा रहे है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…