परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के जीरादेई थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव में जमीन के आपसी विवाद में चाचा भतीजा के बीच मंगलवार को जमकर मारपीट हुई. भतीजा रवि सिंह ने चाचा रामनरेश सिंह को लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया. घायल का इलाज पीएमसीएच में चल रहा है. जहां वे जिंदगी और मौत से जूझ रहे है. स्थानीय लोगों ने बताया कि पूर्व में चाचा भतीजा के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था. मंगलवार की दोपहर विवाद काफी बढ़ गया. जिससे दोनों तरफ से लाठी डंडे चलने लगे.
भतीजा रवि सिंह के परिवार के लोगों ने चाचा रामनरेश सिंह को लाठी डंडे से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया. इसके बाद मरा हुआ समझ कर घर छोड़ कर फरार हो गए. घायल व्यक्ति को परिजन तथा स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टरों ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली है. एक पक्ष के द्वारा आवेदन मिला है. सभी लोग घायल व्यक्ति के इलाज के लिए पीएमसीएच चले गए है. पुलिस मामले की जानकारी में जुटी हुई है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…