Tarwara Hindi News

तरवारा के चौकी हसन में छेड़खानी का विरोध करना पड़ा महंगा

  • मारपीट कर किया घायल
  • घर पर किया पत्थरबाजी, पुलिस कर रही है कैंप

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के जी.बी. नगर तरवारा थाना क्षेत्र के चौकी हसन मोतिहाता गांव में बुधबार को छेड़खानी का विरोध करने पर दबंगों ने पीडिता के घर पहुंच कर पत्थरबाजी करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया. जिसको लेकर गांव में दहशत कायम हो गया. दोनों पक्षों में तनाव व्याप्त हो गया. बतादें कि 22 अगस्त को छात्रा जब ट्यूशन पढ़ने जा रही थी. तभी गांव के मनचलों में नेयाज आलम ने अपने दोस्तो के साथ छात्रा के साथ छेड़खानी करते हुए मोबाइल नंबर की मांग करने लगा और अश्लील हरकत करने लगा. जिसका विरोध करते हुए छात्रा ने अपने घर पहुंच कर आपबीती स्वजनों को सुनाई.

जिसके बाद स्वजनों ने इसकी शिकायत किया. शिकायत से बौखलाए मनचलों ने बुधबार को पुनः पीड़ित पक्ष के युवकों के साथ मारपीट करते हुए पीड़िता के घर पर धावा बोल कर पत्थरबाजी करते हुए मारपीट करने लगे. जिससे ग्रामीणों में दहशत कायम हो गया. देखते ही देखते दोनों पक्ष में तनाव व्याप्त हो गया. घटना की सूचना पर जीबी नगर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, अवर निरीक्षक ध्रुप प्रसाद सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभालते हुए इसकी सूचना वरीय पुलिस पदाधिकारी को दी.

जिसके बाद एसडीपीओ जितेंद्र पांडे ने पहुंच कर स्थिति से अवगत होते हुए तनाव को देख कर बज्र वाहन के साथ अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात कर दिया. पुलिस कैंप कर रही है. थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि तनाव को लेकर पुलिस कैंप कर रही है. अभी किसी भी पक्ष से आवेदन नहीं मिला है. मिलने पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026