Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

पंद्रह सूत्री मांगों को ले आंगनबाड़ी सेविकाओं ने दिया धरना

परवेज अख्तर/सिवान :- बिहार राज्य आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में जिले के विभिन्न प्रखंडों में बाल विकास परियोजना कार्यालय पर सोमवार को आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं ने धरना दिया तथा मांगों का ज्ञापन बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को सौंपा। उनकी मांगों में प्रमुख मांगों में आंगनबाड़ी सेविका सहायिकाओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए, सेविकाओं का मानदेय 18 हजार तथा सहायिकाओं का 12 हजार किया जाए, कार्यावधि आठ घंटे से अधिक काम न लेने,निरीक्षण के नाम पर मनमाने ढंग से आरोपित करते हुए चयनमुक्त न करने समेत 15 सूत्री मांगें शामिल हैं। इस दौरान सदर प्रखंड कार्यालय पर आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं ने धरना दिया तथा मांगों का ज्ञापन सीडीपीओ को सौंप मांगों को मुख्यमंत्री के पास भेजने का आग्रह किया। धरना देने वालों में सेविका प्रमिला देवी, कुमारी मनोरमा सिंह, तनुजा देवी,संगीता सिंह, रंभा देवी, आरती कुमारी, अर्चना कुमारी,गीता देवी, संगीता देवी, दुर्गावती देवी, सुनीता कुमारी, दुर्गा देवी,सुशीला देवी, रंजू कुमारी आदि शामिल थीं। वहीं वहीं रघुनाथपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में प्रखंड अध्यक्ष अध्यक्ष चिंता देवी के नेतृत्व में धरना दिया गया। धरने को संबोधित करते हुए चिंता देवी ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार समाज के सभी वर्गों को सामेकित विकास के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है। दूसरी ओर आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं को बहुत निम्न मानदेय पर अपनी सेवाएं ले रही है और उनका आर्थिक, मानसिक शोषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं बिहार सरकार को 15 सूत्री मांग लेना चाहिए। इस दौरान आंगनबाड़ी सेविकाओं के एक शिष्टमंडल ने स्थानीय पदाधिकारी मांग पत्र सौंपा। हसनपुरा प्रखंड के बाल विकास परियोजना के सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं ने सोमवार को अपनी 15 सूत्री मांगों को ले धरना-प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व बिहार राज्य कर्मचारी यूनियन संघ के जिलाध्यक्ष निर्मला देवी कुशवाहा ने किया। इस अवसर पर मीरा देवी, ममता देवी, गुलिस्ता तरन्नुम, माया देवी, शांति देवी, विद्यावती कुशवाहा सहित सैकड़ों सेविका-सहायिकाएं उपस्थित थीं। इसके अलावा अन्य प्रखंडों में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं ने धरना दिया तथा मांगों का ज्ञापन संबंधित सीडीपीओ को सौंपा।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024