परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के महाराजगंज प्रखंड के पोखरा गांव में जर्जर बिजली के तार को बदलने को ले सोमवार को ग्रामीणों ने विभाग के अधिकारियों एवं कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीण शंकर भारती, भूखल भारती, रामसेवक भारती, राधव भारती, लक्ष्मण भारती आदि का कहना था कि 20 जून को जर्जर तार के गिरने से रामेश्वर भारती की मौत हो गई थी। उसके बाद अधिकारियों ने जल्द से जल्द कवर वायर लगाने का वादा किया था, लेकिन आज तक कवर वायर लगाने की शुरुआत नहीं हो सकी, जिससे बराबर खतरा बना रहता है। ग्रामीणों की मांग थी कि जबतक अधिकारियों द्वारा कवर वायर नहीं लगाया जाता प्रदर्शन जारी रहेगा। पूर्व प्रमुख राजकुमार भारती ने कार्यपालक विद्युत अभियंता, कनीय विद्युत अभियंता से बात की, जिस पर अधिकारियों ने तीन दिन के अंदर कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया। उसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए। पूर्व प्रमुख ने कहा कि जितने जगह जर्जर तार है सभी जगहों पर कवर वायर लगा दिया जाएगा।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…