Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

आपसी विवाद को ले दो पक्षों में मारपीट, 33 नामजद

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के खानपुर खैराटी गांव में बुधवार की रात करीब आठ बजे दो पक्ष किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। इस दौरान कुछ लोगों को चोटें आईं। घायलों का इलाज हुसैनगंज पीएचसी में किया गया। जमालुद्दीन के पुत्र मोहम्मद राहुल ने थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी कांड संख्या 261/19 के तहत 17 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमे ओम प्रकाश यादव, प्रेम यादव, विशाल यादव, दिलीप कुमार, रवि कुमार,नीतीश कुमार, अमन साह, मिठु साह, मुन्ना कुमार बैठा, राहुल कुमार बैठा, कपूर भर, बुलेट भर, महंगू भर, सकोल भर, जीवन भर एवं राजू साह को आरोपित किया है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से दिनेश की पत्नी किरण देवी ने थाने में प्राथमिकी कांड संख्या 260/19 के तहत 16 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें यूसुफ इमाम, बिटू, रामिज, आरिफ, कासिम, हसन, नेहाल, फैसल, शाहनवाज, राजू, सोनू, अकरम, करीमुद्दीन, इंतेजार, बिटू एवं नुरुवेज़ अहमद का नाम शामिल है। दोनों पक्षों के लोगों के बीच फिर कोई दोबारा विवाद न हो इसके लिए अनुमंडल पदाधिकारी संजीव कुमार ने तत्काल घटनास्थल पर अंचल निरीक्षक कृष्णा प्रसाद गुप्ता एवं प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी करुनानंद पुरुषोंतम को 12-12 घंटे की तैनाती कर अगले आदेश तक कर दी है और इनकी मॉनीटरिंग के लिए हुसैनगंज अंचलाधिकारी सिद्धनाथ सिंह को सौंपी गई जो गॉर्ड लेकर हमेशा घटनास्थल पर दंडाधिकारी के रूप में तैनात रहेंगे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026