परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के दरौली थाना क्षेत्र के रेपुरा गांव में गुरुवार को दहेज को ले एक नवविवाहिता को जला देने कर मार देने का मामला प्रकाश में आया है। मृतका थाना क्षेत्र के रेपुरा गांव की सगीर अंसारी की पत्नी समरून खातून बताई जा रही है। मृत समरून खातून के पिता यसीन अंसारी ने थाने मे आवेदन देकर मृतका के पति सगीर अंसारी, भैसुर सबीर अंसारी, सास किताबु निशा व जेठानी गुली नेशा को आरोपित किया है। मिली जानकारी के अनुसार देवरिया जनपद के बनकटा थाना के पुरबसिया गांव का यसीन अंसारी अपनी पुत्री समरून खातून की शादी दरौली थाना क्षेत्र के रेपुरा निवासी सुभान अंसारी के पुत्र सगीर अंसारी के साथ अप्रैल 2019 में किया था। शादी के कुछ दिन बाद से ही पति सगीर अंसारी, भैसुर सबीर अंसारी, सास किताबुनिसा व जेठानी गुली नेशा दहेज के रूप में एक लाख रुपए की मांग करने लगे। साथ ही समरून खातून को भी प्रताड़ित करने लगे। गुरुवार को पति, भैसुर, सास व जेठानी सभी मिलकर समरून खातून के शरीर पर केरोसिन तेल छिड़क आग लगा दी, जिससे समरून खातून काफी जल गई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…