परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के सिमरिया डाक बाबू के टोला स्थित भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई. जिसमें आधा दर्जन लोग दोनों पक्षों के घायल हो गए. सभी घायलों का इलाज नौतन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. इस संबंध में एक पक्ष के वीरेंद्र यादव थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग किया है कि आज सुबह बुधवार को हमारा भतीजा करन यादव गाय लेकर चराने के लिए जा रहा था. तभी हमारे गांव के चंद्रिका यादव लोहे के राड से जानलेवा हमला कर दिए.
जिससे हमारा भतीजा गिर पड़ा यह देख जब बीच बचाव करने हमारा भाई हरेंद्र यादव और हम पहुंचे तो हम दोनों को चंद्रिका यादव के पक्ष के लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया. घायल वीरेंद्र यादव ने बताया कि चंद्रिका यादव से जमीन का अदला-बदली किया गया था मेरे द्वारा दिया गया. जमीन चंद्रिका चौधरी बेच दिया है. उनके द्वारा मुझे दिए गए जमीन में मट्टी भरा जा रहा है. जिसका विरोध कर रहे हैं. थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने कहा कि आवेदन मिला है. जांच कर कार्रवाई की जाएगी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…