परवेज अख्तर/सिवान: जिले के चैनपुर ओपी थाना क्षेत्र के नया गांव में पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों द्वारा एक महिला व उनकी बेटी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है. पीड़िता स्थानीय गांव निवासी राजेश राम की पत्नी मंजू देवी ने बताया कि नया गांव में अपने परिवार के साथ रहती है. उनके पति दूसरे प्रदेश में रह कर मजदूरी करते हैं. पीड़िता के अनुसार कुछ दिन पहले भी आरोपियों के साथ झगड़ा हुआ था.
माहिला का आरोप है कि मंगलवार की सुबह जब अपने बेटियों के साथ घर पर थी इस दौरान आरोपी व उसके साथी उनके घर में घुस आए और तोड़फोड़ करने लगे. जब महिला ने विरोध किया तो आरोपियों ने महिला व उनकी बेटी साथ गाली गलौज व मारपीट की. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. जिसमें प्रतिमा कुमारी व मनीषा कुमारी घायल हो गईं. घायलों को निजी क्लिनिक में इलाज कराया गया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…