परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के पचरुखी गांव में रंगदारी में 25 सौ रुपये छिनने और मारपीट कर घायल करने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में पचरुखी गांव निवासी सर्फुद्दीन हुसैन उम्र 27 वर्ष पिता नसीम राय ने थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि गांव के ही सज्जाद अली,हसन अली,राजा अली,शाहिद अली ,मुन्ना अली और चरखी पर पचरुखी बर्ह्म बाबा स्थान के पास बिते पांच अगस्त की संध्या 5 बजे मारपीट कर 25 सौ रुपये छीन लेने का आरोप लगाया है. साथ ही कहा है कि ये लोग दबंग किस्म के व्यक्ति है. इनके खिलाफ कोई बोलता नही है. उसने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है. इस संबंध में थानाध्यक्ष रितेश मण्डल ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…