Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

नहाने के दौरान तीन किशोरियां डूबी, एक की मौत, दो की तलाश जारी

एनडीआरएफ की टीम दोनों किशोरियों की करती रहीं खोजबीन

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव के नजदीक झोर चंवर में मंगलवार की शाम स्नान करने करने गई तीन किशोरियों की गहरी पानी में डूब गई. जिसमें एक किशोरी की डूबने से मौत हो गई हैं. मृतिका की पहचान जलालपुर गांव निवासी जीतन मांझी की 12 वर्षीय पुत्री पुष्पा कुमारी के रूप में हुई हैं. वही बाकी के दो किशोरीयों की तलाश देर शाम तक जारी रहीं. दोनों बच्चियों की पहचान राजदेव मांझी की पुत्री अनिशा कुमारी (10) व जयनारायण महतो की पुत्री रीता कुमारी (10) के रूप में हुई हैं.

इधर चंवर में बच्चियों के डूबे होने की सूचना पूरे गांव में आग की तरह फैल गया. जानकारी मिलते ही उनके परिजन व्याकुल हुए चंवल की तरफ दौड़ने लगे. इसके बाद गांव के दर्जनों लोगों ने पोखरे में डूबी हुए बच्चियों की तलाश के लिए खोजबीन शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि जहां जलालपुर गांव निवासी जीतन मांझी की 12 वर्षीय पुत्री पुष्पा कुमारी की शव पुल से तकरीबत पांच मीटर की दूरी पर मिला.

इधर घटना की सूचना मिलते ही दरौंदा अंचलाधिकारी पारसनाथ राय एवं थाना प्रभारी अजित कुमार सिंह ने मौके पर पहुँचकर किशोरियों की तलाशी के लिए के गोताखोरों की ममद ली.हालांकि काफी कुछ घंटों तक खोजबीन के बावजूद भी देर शाम तक दोनों किशोरियों का पता नहीं लगाया जा सका. जिसके बाद अंचलाधिकारी ने एनडीआरएफ की टीम को मौके पर किशोरियों की तलाश के लिए सूचित किया. घटना के कुछ घंटों के बाद पहूंची एनडीआरएफ की टीम ने अपने तरीक़े से चंवर में डूबी हुई किशोरियों की तलाश शुरू किया. जिसमें कई घाटों तक किशोरियों की खोजबीन जारी रहीं.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024