परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के बलिया गांव में दो पक्षों में जमीन विवाद में जमकर मारपीट हो गई. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बलिया गांव निवासी वीरेंद्र प्रसाद और नागेन्द्र बिंद के बीच जमीन संबंधी विवाद था. जिसे लेकर दोनों पक्षों में रविवार को मारपीट हो गयी. विवाद तू -तू ,मैं- मै से शुरू होकर मारपीट में तब्दील हो गई. जिसमे दोनों पक्ष से चार लोग घायल हो गए.
घायलों में एक पक्ष से वीरेन्द्र प्रसाद के 20 वर्षीय पुत्र मनिष कुमार, अमित कुमार के पत्नी 35 वर्षीय कांति देवी वहीं दूसरे पक्ष के स्व. अजर बीन के 40 वर्षीय पुत्र नागेंद्र बीन और नागेंद्र बीन की 35 वर्षीय पत्नी श्रीमती देवी घायल हो गई. घायलों को इलाज के लिए पीएचसी लाया जहां प्राथमिक उपचार चल रहा है. दोनों पक्ष महाराजगंज थाना में आवेदन दिया है. थानाध्यक्ष अकिल अहमद ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल चल रही है. प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…