Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

कलस्टर में लगाये जायेंगे तीन हजार सहजन के पौधे

जीविका द्वारा चलाया जा रहा अभियान

परवेज अख्तर/सिवान :- वर्तमान समय में पर्यावरण को संतुलित और रोग प्रतिरोधक क्षमता का विस्तार दोनों ही आवश्यक है. ऐसे में सहजन का पौधा दोनों परिस्थितियों में कारगर है. जीविका द्वारा मिले प्रत्येक कलस्टर में 3 हजार सहजन के पौधे लगाने के लक्ष्य को पूरा करने में न सिर्फ जीविका के कर्मी बल्कि जीविका से जुड़े समूह भी लग गए है. रविवार को रघुनाथपुर क्लस्टर के राजपुर गाव स्थित रौशनी महिला ग्राम संगठन के महादेव समूह में जीविका द्वारा चलाई जा रही सहजन पौधा रोपण अभियान के तहत एचएनएस एमआरपी गोपीनाथ सोनी की देखरेख में सहजन की पौधारोपण किया गया.

जिस दौरान एचएनएस एमआरपी द्वारा उजाला महिला ग्राम संगठन में सहजन की पौधा की विशेषता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सहजन कि पतियों खाने से कई प्रकार की विटामिन प्राप्त होता है. उन्होंंने कहा कि इस पतियों में प्रोटीन, विटामिन B6, विटामिन c, विटामिन A, विटामिन E आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, जिंक प्रचुर मात्रा में पाए जाते है. जो प्रत्येक मनुष्य के शरीर की तत्व को पूरी करती है. उंन्होने कहा है जिसके पत्ते की सुप पिने व दाल में सेवन करने से बदलते मौसम में शरीर के बचाव जे साथ रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ता है. जिससे मनुष्य को रोगो से लडने ताकत प्राप्त होती है.

उंन्होने कहा कि धात्री महिलाओ के लिए सहजन की पत्ता काफी लाभदायक होता है. वहीं उंन्होने कहा कि इसके पते से ब्लड शुगर लेबर व कोलेस्ट्रॉल लेवल को संतुलित करता है. उन्होंने कहा की इसका फूल में न्यूट्रिशनल तत्व पाई है जिसमे सर्दी जुकाम के लिए फायदे मन साबित होता है. उंन्होने कहा कि सभी महिला ग्राम संगठन में जीविका दीदियों को यह पौधा लगाना आवश्यक है. यह मौसम सहजन की पौधरोपण के लिए मौसम अनुकूल रहता होता है. इस मौके पर बीके रेखा कुमारी, समूह की सदस्य संगीता देवी, सीएम सहित अन्य जीविका दीदियां मौजूद थी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026