हुसैनगंज में जमीनी विवाद में मारपीट, महिला घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के नाथपुर निवासी बम शंकर यादव की पत्नी मिंता देवी ने थाना में आवेदन देकर अपने पट्टीदारों पर मारपीट का आरोप लगाई है. उन्होंने आवेदन में कहा है कि 29.4.22 को सुबह 7 बजे मेरे पट्टीदार मुखदेव यादव की पत्नी शिवरात्रि देवी, मुखदेव यादव, अर्जुन यादव व पप्पू यादव सभी एक गूट बना कर साजिश के तहत धारदार हथियार से लैस होकर मेरे दरवाजे पर आ धमके. मुखदेव यादव मुझे थपड़ से मारने लगे. मैं वहाँ से भाग कर अपने घर में घुस गयी. उसके बाद शिवरात्रि देवी मुझे पकड़ ली.

उसके बाद पप्पू और अर्जुन मुझे मारने लगे. मुखदेव यादव ने कहा कि जान से उसे मार दो. इस पर तलवार से उनलोगों ने मेरे ऊपर हमला कर दिए. जिसमें मेरा दाहिना कंधा कट गया. मुझे शिवरात्रि पकड़ी थी उसे तलवार छटक कर उसके हाथ पर चला गया जिसमें उसका भी हाथ कट गया. चिखने चिल्लाने पर मेरे पति और ग्रामीण आये तो सभी हमलावर फरार हो गये. जाते समय सभी ने बोला कि अगली बार तुमको, तुम्हारे पति और तुम्हारे बच्चे को जान से मार देंगे. उसके बाद तुम्हारी सभी जमीन जायजाद हमलोगों का हो जायेगा. आवेदिका ने बताया कि जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026