परवेज अख्तर/सिवान: सदर के उ.उच्च विद्यालय बलेथा में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया. समिति के गठन के लिए सदर विधायक अवध बिहारी चौधरी विद्यालय पहुंचे. विद्यालय परिसर में विधायक का भव्य स्वागत किया गया. तत्पश्चात विधायक ने बैठक को संबोधित किया. बैठक में उपस्थित सभी बुद्धिजीवी ग्रामीणों को समिति के पुनर्गठन की प्रक्रिया के बारे में शिक्षक शैलेंद्र कुमार पांडे ने बड़ी बारीकी से समझाया. विधायक की अध्यक्षता में समिति का पुनर्गठन हुआ.
जिसमें अध्यक्ष पद के लिए अवध बिहारी चौधरी सदर विधायक, सरकारी अधिकारी के पद पर चंद्रभान सिंह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सीवान सदर, सचिव पद के लिए प्रदुम्न प्रसाद प्रधानाध्यापक, वरीय शिक्षक के पद पर संगीता कुमारी ,शिक्षा प्रेमी के पद पर नरेंद्र पांडे, अनुसूचित जाति के सदस्य पद पर सुनीता देवी का चयन सर्वसम्मति से किया गया. मौके पर मुखिया संतोष कुमार साह, पूर्व मुखिया रविंद्र पांडे, सरपंच गौरीशंकर सह, पूर्व सरपंच संतोष वर्णवाल, रामनारायण मांझी, गौतम यादव, भोला चौधरी आदि लोग उपस्थित थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…