Categories: पटना

जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट और गोलीबारी, दो की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

पटना: सिंहपुर दियरा पंचायत स्थित बेला गांव में रविवार की सुबह जमीन विवाद में जमकर मारपीट और गोलीबारी हुई। इससे लोगों में अफरा-तफरी मच गयी। इस घटना में एक पक्ष के जहांगीर आलम और दूसरे पक्ष के मो. मरसलीम की मौत हो गई। जबकि मारपीट में अंगूरी खातून (60), समीना खातून( 70), जयनम खातून (60) गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की बाबत मृतक जहांगीर के परिजनों ने बताया कि बेला गांव स्थित कब्रिस्तान के समीप जहांगीर के भाई इरशाद आलम की जमीन है। इसी जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। रविवार की सुबह इरशाद उस जमीन पर बने अपने बासा में कुरान शरीफ पढ़ने गया था। उसी समय दूसरे पक्ष के छह लोग हथियार लेकर आए और इरशाद को वहां से भागने की धमकी दी।

इसकी जानकारी मिलने पर जहांगीर वहां पहुंचा। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी जिसमें एक गोली जहांगीर आलम के दाहिने तरफ सीने में जा लगी। बाद में ग्रामीणों ने जहांगीर को रेफरल अस्पताल रूपौली पहुंचाया जहां से उसे रेफर कर दिया गया। परिजनों उसे सदर अस्पताल ले गए गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं बाद में जहांगीर के पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों के साथ मारपीट की जिसमें गंभीर रूप से घायल मो. मरसलीम (65) घायल हो गए और सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। छानबीन में पुलिस ने मौके से एक खोखा और देसी कट्टा बरामद किया।

बाद में एसडीपीओ रमेश कुमार भी बेला गांव पहुंचे। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पूर्व से जमीन विवाद चल रहा हैं। इसको लेकर पूर्व में भी मारपीट हुई थी। रविवार की सुबह एक पक्ष के लोगों ने फायरिंग की जिसमें दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं बाद में लोगों ने गोली चलाने वाले पक्षों के साथ मारपीट की जिसमें इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गयी। मामले की प्राथमिकी अभी दर्ज नहीं हुई है। मृतक के परिजनों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024