महेन्द्रनाथ मंदिर पहुंचे हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय करोल

पुजारियों ने बताया कि नेपाल के राजा महेन्द्र ने मंदिर बनवाया था

परवेज अख्तर/सिवान: पटना उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस संजय करोल ने रविवार की दोपहर बाबा महेंद्रनाथ मंदिर मेंहदार में पूजा-अर्चना की। उनका कार्यक्रम सोहागरा शिव मंदिर में पूजा करने का था। लेकिन अचानक मेहंदार पहुंच कर बाबा महेन्द्रानाथ की पूजा-अर्चना की। प्रधान पुजारी तारकेश्वर उपाध्याय, सत्येन्द्र उपाध्याय व त्रिलोकीनाथ पाण्डेय ने उन्हे वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना कराई। प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि चीफ जस्टिस का कार्यक्रम निजी था। गाड़ियों व पदाधिकारियों के आने-जाने का सिलसिला देख अचानक लोग अचंभित रहे कि आखिर कौन वीआईपी पहुंचा है। बाद में पता चला कि पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बाबा महेंद्रनाथ की पूजा-अर्चना करने मेहंदार आये है।

चीफ जस्टिस ने सुख शांति के लिए भगवान भोलेनाथ से मन्नतें मांगी। मंदिर के पुजारी से पूजा-अर्चना के बाद भगवान भोलेनाथ व मंदिर की ऐतिहासिक जानकारी ली। पुजारियों ने उन्हें बताया कि नेपाल के राजा महेन्द्र ने मंदिर बनवाया था। वे कुष्ठ रोग से ग्रसित थे। उनका कुष्ठ यही ठीक हुआ था। पहले भी पटना उच्च न्यायालय के अलावा विभिन्न जिलों के न्यायधीश भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर मन्नत मांगने आ चुके हैं। भगवान भोलेनाथ के दरबार में जो भी मन्नते मांगते हैं उनकी मनोकामना पूरी होती है। इस दौरान डीएम अमित कुमार पाण्डेय, एसपी अभिनव कुमार, एसडीओ रामबाबू बैठा, बीडीओ सूरज कुमार सिंह दलबल के साथ पूरी तरह मुस्तैद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026