Categories: पटना

PUBG खेलने के दौरान 6 दोस्तों के बीच हुआ विवाद में जमकर मारपीट, दो की हालत नाजुक, रेफर

पटना: राजधानी पटना में पबजी गेम खेलने के दौरान 6 दोस्तों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान दो युवकों को गहरी चोट लगी है जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मामला पटना के नौबतपुर थाना इलाके की है।

नौबतपुर थाना के आदमपुर गांव में आधा दर्जन युवक गांव के बाहर दलान में बैठकर पब्जी खेल रहे थे। गेम खेलने के दौरान हार जीत को लेकर सभी दोस्त आपस में उलझ गए। बातचीत के बाद मामला हाथापाई होते होते जमकर मारपीट शुरू हो गई। इस मारपीट के क्रम में अमन कुमार और आयुष कुमार को दूसरे युवकों ने मिलकर जमकर पिटाई कर दी।

युवकों द्वारा मारपीट और हंगामा की आवाज सुनकर उनके परिजन आनन-फानन में दलान के पास पहुंचे। परिजनों ने आपस में लड़ रहे युवकों को अलग कराया इस बीच अमन कुमार और आयुष कुमार को गहरी चोट लगने के कारण उनकी स्थिति काफी खराब होने लगी। दोनों के सर से खून निकलने लगा।

परिजनों ने दोनों को आनन-फानन में इलाज के लिए नौबतपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया जहां दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस मामले में परिजनों की ओर से थाना में लिखित शिकायत की गई है। नौबतपुर थाना के पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गेम खेलने के दौरान मारपीट की घटना हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जो भी लोग इसमें दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026