Categories: पटना

हाईकोर्ट के वकील के घर बड़ी चोरी की घटना, चोर 37 लाख के गहने व 2 लाख नगद सहित सामान एक रात में किया साफ

पटना: हाईकोर्ट के वकील विनोद कुमार के यहां बीती रात चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरी की इस घटना में वकील के घर से करीब 35 लाख रुपए के गहने सहित अन्य सामान और करीब 2 लाख नगद की चोरी कर ली गई है। दरअसल विनोद कुमार की पत्नी, जो अरविंद महिला कॉलेज में हिंदी विभागाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थीं, उनकी मृत्युपरांत परिजन दाह संस्कार के लिए बक्सर गए हैं।

उनके कहने पर उनके पड़ोसी घर का ध्यान रख रहे थे। उनके पड़ोसी के माध्यम से उन्हें रात 11 बजे सूचना मिली कि उनके घर का दरवाजा अंदर से लॉक है। इसी पर वकील साहब को शक हुआ तो उन्होंने स्थानीय थाना को फोन कर इसकी सूचना दी। तत्पश्चात पड़ोसियों और थाना के वहां पहुंचने पर देखा तो पाया गया कि चोरों ने घर में हाथ साफ किया है और अपराधी चोरी कर, दरवाजा तोड़कर फरार हो गए हैं।

वारदात के संबंध में शक होने पर वकील साहब ने पुलिस को सूचना दी थी। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है तथा डॉग स्क्वायड टीम की मदद भी इस चोरी में ली जा रही है। इन सबके बीच में पुलिस की रात्रि गश्ती की पोल खुल गई है। आखिर पुलिस कितनी एक्टिव है, इस चोरी से पता चल गया है। फिलहाल अब देखने वाली बात यह होगी कि इस चोरी की घटना को पुलिस कितने दिनों में सुलझा पाती है। फिलहाल सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025