परवेज अख्तर/सिवान: नगर के मझौली चौक पर शुक्रवार को जाम के दौरान दो पक्ष में जमकर मारपीट हो गयी। जाम के दौरान दो बाईक सवार आपास में भीड़ गये। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक दरौली थाने का सुबोध सिंह है। जिसका ईलाज रेफरल अस्पताल में चल रहा है। मारपीट की सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पूर्व मारपीट करने वाले युवक अस्पताल पहुंच गये थे। मझौली चौक शुक्रवार को भीषण जाम लगा था। जिसके कारण तीन घंटे तक नगर में आवागमन प्रभावित रहा है। बाइक और साईकिल सवार जाम के बीच किनारे से निकलने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान सुबोध सिंह भी आगे बढ़ने लगा।
एक दूसरे बाइक सवार से बाइक के टकराने को लेकर दोनों में तू तू मैं मैं शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर मारपीट होने लगी। एक युवक स्थानीय था। जिसके साथ कुछ अन्य लोग भी पहुंच गये। मारपीट के दौरान लोग दो पक्ष में बंट गये। मारपीट के कारण अफरा तफरी मच गयी। पिटाई से सुबोध सिंह घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने ईलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती करा दिया। चौराहे पर जाम और मारपीट की सूचना पर पुलिस के आने में तीस मिनट से अधिक समय लग गया। पुलिस के आने के बाद जाम का हटाया जा सका। तीन घंटे तक जाम में फंसे रहने के बाद लोगों ने राहत की सांस लिया। पुलिस मारपीट के मामले की छानबीन कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…