छपरा: जिले के मांझी थाना क्षेत्र के ताजपुर बाजार में बच्चों के विवाद में जमकर हुई मारपीट में दोनों पक्षों से कुल आठ लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए.सभी घायलों को स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है.घटना के सम्बंध में स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि बच्चों के विवाद में दोनों पक्ष आपस में भीड़ गए तथा दोनों तरफ से लाठी डंडा व पत्थर आदि चलने लगा. जिससे दोनों पक्षों से आठ लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए.
हालाँकि दुकानदारों ने बीच बचाव कर झगड़ा छुड़ाया तथा सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया. घायलों में एक पक्ष के अमन प्रसाद, योगेन्द्र प्रसाद, अखिलेश्वर प्रसाद, बीरेन्द्र प्रसाद तथा आशीष कुमार जबकि दूसरे पक्ष के इसहाक मियाँ, आएशा बेगम, अशरफ मियाँ शामिल हैं.घटना की सूचना मिलते ही मांझी पुलिस पहुच कर मामले की छानबीन कर रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…