छपरा: जिले के नगरा प्रखंड के खैरा थाना क्षेत्र के कृष्णा चौक पर जिले से चलाए जा रहे अवैध खनन अभियान के तहत नगरा अंचलाधिकारी सह खनन निरीक्षक मोहित कुमार सिन्हा एवं थानाध्यक्ष खैरा वीरेंद्र राम के द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। जिसके तहत अवैध खनन तथा अवैध चालान एवं ओवरलोडेड 220 सीएफटी लाल बालू लिए एक ट्रैक्टर को जप्त किया गया तथा चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
उक्त व्यक्ति सिवान जिले का दरौंदा थाना क्षेत्र के भीख बांध गांव निवासी श्री भगवान यादव का पुत्र राज देव कुमार यादव बताया जाता है । इस बाबत थानाध्यक्ष वीरेंद्र राम ने बताया कि अंचलाधिकारी द्वारा प्राथमिकी ट्रैक्टर चालक एवं उसके मालिक के खिलाफ दर्ज कराई गई है । जिसके तहत चालक को सोमवार के दिन जेल भेज दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…