परवेज अख्तर/सिवान: नौतन के खलवां में मछली के बंटवारे को लेकर मारपीट में एक युवक घायल हो गया. घायल युवक रिपु राय ने बताया कि खलवां में सोमवार को उनके और पट्टीदारों का सामूहिक पोखरे से मछली मारा जा रहा था, जिसमें गांव के सभी पट्टीदार मौजूद थे. मछली मारने के बाद बंटवारे को लेकर कहासुनी होने लगी. इसी बीच किसी एक व्यक्ति ने पीछे से उसका कॉलर पकड़ लिया और तीन लोगों ने उनके ऊपर लाठी, सरिया आदि से हमला कर दिया. बीच बचाव करने आई उनकी पत्नी के साथ भी मारपीट की गई. इसके बाद किसी तरह पति-पत्नी ने भागकर अपनी जान बचाई. वहीं दोनों को जान से मारने की धमकी भी दी गई. इस संबंध में थाना प्रभारी अभिमन्यु कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है.जांच कर कार्रवाई की जाएगी.
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…