परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के तिवारी टोला गांव के पश्चिम में गेंहू के खेत में अचानक आग लग जाने से आधा दर्जन लोगों की फसल जल कर राख हो गयी. घटना की सुचना पाकर थाना प्रभारी अभिमन्यु कुमार ने तत्काल अग्निशमन गाडी के साथ पहुंच कर स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया नहीं तो भारी मात्रा मे क्षति हो जाती. घटना के संबंध मे बताया जा रहा है कि करीब दो बजे के आसपास लोगों ने देखा कि फसल जल रही और आग की लपटें निकल रही है. थाने को सुचना देकर लोग दौड़ पडे़ तब तक तिवारी टोला निवासी मैनेजर शर्मा, दुर्गा राम, शिवजी भगत, दिनेश गोड, मदन भगत, आदि लोगों के एक बिगहा गेंहू की फसल जल कर राख हो चुकी थी. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…