महराजगंज

माघी में फरमाइशी गीत को लेकर झड़प

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के महाराजगंज प्रखंड के माघी गांव में शनिवार की रात बच्चा सिंह के यहां पचरुखी के बरियारपुर से बरात आई थी। द्वारपूजा के बाद बराती व सराती को भोजन कराने का कार्य चल रहा था। दूसरी ओर जनवासा परिसर में आर्केस्ट्रा हो रहा था। तरवारा से बुलाए गए आर्केस्ट्रा पर नर्तकियां कार्यक्रम प्रस्तुत कर रही थी। भोजपुरी व लोकगीत के बीच नर्तकियां लोगों की मांग पर फरमाइशी गीत भी पेश कर रही थीं। गीत व नृत्य से खुश होकर बराती से लेकर सराती तक नर्तकियां पर रुपये की बारिश कर रहे थे। इसी दौरान दोनों तरफ से फरमाइशी गीत को लेकर विवाद बढ़ गया। बात इस कदर बढ़ गई कि जनवासा परिसर में रखी एक दर्जन से भी अधिक कुर्सियां लोगों ने तोड़ डाली। दोनों तरफ के लोगों को भी चोट लगी। हालांकि बीच-बचाव कर किसी तरह से मामले को शांत कराया गया। इस संबंध में ग्रामीणों का कहना था कि बारात में इनदिनों विवाद का कारण आर्केस्ट्रा में फरमाइशी गीत बन रहा है।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026