परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के बसन्तपुर थाना क्षेत्र के जानकीनगर गांव में शनिवार की रात आई बरात से एक साथ दो बाइक उड़ा ली गई है। चोरी गई बाइक भगवानपुर के मघरी गांव के विजय कुमार महतो व गोरेयाकोठी के हरपुर गांव के मनोज महतो की थी। दोनों बाइक से रविन्द्र महतो के घर आई बरात में शामिल होने के लिए आए थे। बरात गांव के प्राइमरी स्कूल के पास ठहरी थी। वे लोग स्कूल के पास अपनी-अपनी बाइक खड़ी कर लड़की वाले के दरवाजे पर भोजन करने गए थे। इसी बीच उचक्कों ने दोनों की बाइक उड़ा ली। काफी खोजबीन के बाद जब कहीं उसका पता नहीं चला तो दोनों ने थाने में आवेदन देकर बाइक की बरामदगी के लिए कार्रवाई करने की मांग की है।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…