राजेन्द्र स्टेडियम में दिल्ली व गोपालगंज के बीच फाइनल मैच आज

  • ग्रुप बी के सेमीफाइनल में दिल्ली की टीम 5 विकेट गंवा विजयी
  • 72 रनों की पारी खेलने वाले कप्तान विकास मैन ऑफ द मैच

परवेज अख्तर/सिवान: जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में शहर के राजेन्द्र स्टेडियम में शानिवार को प्रथम डॉ. मोहमद शहाबुद्दीन मेमोरियल टूर्नामेंट के ग्रुप बी का सेमीफाइनल खेला गया। पांच विकेट खोकर दिल्ली की टीम मैच जीत गई। दिल्ली की तरफ से नाबाद 72 रनों की पारी खेलने वाले कप्तान विकास को मैन ऑफ द मैच का पुरुष्कार दिया गया। रविवार को दिल्ली व गोपालगंज के बीच फाइनल मैच 11 बजे दिन से होगा। इसके मुख्य अतिथि बीसीए अध्यक्ष अब्दुल बारी सिद्धिकी, हेना शहाब, विधायक अवध बिहारी चौधरी व हरिशंकर यादव होंगे। इधर, शानिवार को नई दिल्ली व दरभंगा के बीच खेले गए मैच में टॉस जीतकर दिल्ली की टीम ने पहले गेंदबाजी की।

इधर पहले बल्लेबाजी करते हुए दरभंगा की टीम 187 रन बनाई। दरभंगा की तरफ से अविनाश ने 100 जबकि रवि सागर ने 64 रनों का योगदान दिया। जवाब में उतरी दिल्ली की टीम 18.5 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर ली। दिल्ली की तरफ से कप्तान विकास ने नाबाद 72 व आशिक ने नाबाद रहकर 26 रन बनाए। दरभंगा की तरफ से सुजीत ने 2 जबकि अफान ने एक विकेट लिया। इससे पहले आज के मैच के मुख्य अतिथि डॉ. सोहैल अब्बास के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद मैच शुरू हुआ। मौके पर अमरेंद्र तिवारी, डॉ. मनोज सिंह, डॉ. तनवीर व रिजवान अहमद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026