परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी.नगर तरवारा थाना क्षेत्र के चाचोपाली बाजार पर शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने एक किराना दुकान का ताला तोड़ सामान की चोरी कर ली। इस दुकान में यह दूसरी चोरी की घटना है। इस मामले में व्यवसायी मैनुद्दीन उर्फ पंजाबी ने आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
दुकान से चोरों ने कई बोरे चावल, तेल व गल्ला में रखें अन्य सामान समेत हजारों रुपए की चोरी कर ली। लोगों ने बताया कि बाजार पर चार किराना की दुकानें हैं। सभी दुकानों से अधिक पंजाबी की दुकान चलती थी। प्रतिशोध की भावना में दुकान में चोरी कराए जाने की आशंका जताई जा रही है। इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन मिला है। इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…