Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

मास्क नहीं लगाने वाले पर लगा जुर्माना मची हड़कंप

जिले के समस्त थानाध्यक्ष अंचला अधिकारियों ने चलाया मास्क जांच अभियान

परवेज़ अख्तर/सीवान:
जिले में कोविड-19 के बढ़ते मरीज को देखते हुए पुलिस के द्वारा मास्क चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है. इस मामले को लेकर जिले के शहरी ग्रामीण क्षेत्र के अमूमन सभी थानाध्यक्षों की टीम के द्वारा मास्क की चेकिंग अभियान चलाया गया. जिसमें बिना मास्क के चलने वाले दो पहिया, चार पहिया और ऑटो चालकों से जुर्माने की वसूली की गई. जानकारी के अनुसार बिहार सरकार के मुख्य सचिव द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिला पदाधिकारियों को निर्देश मिला था कि कोविड-19 के संक्रमण के प्रसार के रोकथाम हेतु फेस मास्क को अनिवार्य किया जाए और इसके उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आर्थिक दंड लगाया जाए एवं सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन कराया जाए.

इस निर्देश के आलोक में जिला पदाधिकारी अमित कुमार पांडे ने पुलिस अधीक्षक,उप विकास आयुक्त ,अपर समाहर्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी ,प्रखंड विकास पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी एवं कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद सहित अन्य पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि अपने-अपने क्षेत्र में प्रखंड ,अंचल, थाना अंतर्गत संयुक्त रूप से हाट, बाजार, दुकान तथा भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में सघन मास्क एवं वाहन जांच अभियान चलाया जाए.

मास्क अभियान के दौरान अगर किसी ब्यक्ति द्वारा मास इस्तेमाल का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध आर्थिक दंड लगाया जाए. वही यदि किसी दुकान में सोशल डिस्टेंसिंग के पालन का उल्लंघन एवं मास्क इस्तेमाल नहीं किया जाता है तो संबंधित दुकान को विधिवत प्रक्रिया के तहत सील करते हुए उस पर कानूनी कार्रवाई की जाए ,साथ ही कोविड-19 के उल्लंघन करने वाले वाहनों पर नियमानुसार मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत वाहन की जब्ती कर आर्थिक दंड लगाया जाए.इन सभी निर्देशों को देखते हुए शहर के गोपालगंज मोड सहित विभिन्न चौक-चौराहों पर मास्क अभियान चलाया गया.

गोपालगंज मोड़ पर एसडीओ रामबाबू बैठा, सदर वीडियो रमेन्द्र कुमार, नगर इंस्पेक्टर जयप्रकाश पंडित, मुफस्सिल थानाध्यक्ष ददन सिंह और नगर परिषद के पदाधिकारियों द्वारा सघन मास्क एवं वाहन जांच अभियान चलाया गया.जिसमें मुफ़स्सिल पुलिस ने चार वाहनों से चार हजार और चार बिना मास्क वाले ब्यक्ति से चार सौ का जुर्माना वसूला वही नगर पुलिस सहित सीवान सदर में बिना मास्क वाले 142 ब्यक्तियो से सात  हजार एक सौ रुपये और नगर परिषद द्वारा 55 लोगो से 2750 रुपये की जुर्माना वसूला गया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026