छपरा

छपरा:- ससुराल पत्नी को बुलाने आए दामाद गायब, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

छपरा: जिले के मशरख थाना क्षेत्र के पूर्वी पंचायत के बड़ी मुसहर टोली गांव में पत्नी को बुलाने आए दामाद की हत्या का आरोप लगा कर दामाद के परिजनों द्वारा थाना पुलिस को आवेदन दिया है।मामला है कि सिवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के सराय परौली गांव निवासी कान्ति देवी पति स्व भगेलू मुसहर के बेटे की शादी मशरक पूर्वी पंचायत के बड़ी मुसहर टोली निवासी लालू मुसहर पति शिव सागर मुसहर के बेटी शिवपति देवी से हुई है। जिसको चार छोटे छोटे लड़कें भी है। मामला है कि विजय मुसहर छठ पूजा के पहले अपने ससुराल मशरक अपनी पत्नी को बुलाने आया, यहां आने पर ससुराल वालों ने छठ के बाद ले जाने की बात कही और दामाद के परिजनों को फोन द्वारा इसकी जानकारी दे दी गई।

छठ बाद बेटे के ससुराल के बगल पड़ोसी द्वारा फोन से बताया कि आपके बेटे की हत्या कर दी गई है जिसको सुनकर हम सभी आनन फानन में जब मशरक बेटे के ससुराल पहुंचे तो उसका कोई पता नहीं चल सका। मामले में ससुराल के ससुर लालू मुसहर, सास जटही मुसहर,साला चंदेश्वर मुसहर, प्रेम मुसहर,प्रमोद मुसहर,रंजीत मुसहर ने जिद कर रखा था उन्ही लोगों ने उसकी हत्या कर शव को गायब कर दिया है। परिजनों ने आरोप लगाया कि पत्नी बदचलन हैं और उसका किसी दूसरे के साथ सम्बंध है। मामले में आवेदन मिलते ही थाना पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026