परवेज अख्तर/सिवान : जिले में मुहर्रम में लॉ एंड आर्डर एवं अन्य क्रियाकलापों से संबंधित समीक्षा बैठक व जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक जिलाधिकारी रंजीता ने समाहरणालय सभागार में गुरुवार को की। बैठक में डीएम ने शहर में साफ सफाई का निर्देश दिया। डीएम ने मुहर्रम पर विशेष सतर्कता बरतने के भी निर्देश दिये। उन्होंने साफ तौर पर निर्देश देते हुए कहा कि जिन स्थानों पर ताजिया रखी जानी है, वहां के ताजिया कमिटी से स्वयं बात कर लें। स्थानीय अभिसूचना इकाई से किसी भी प्रकार की अनहोनी से संबंधित सूचना तुरंत ही देने को कहा। उन्होंने सभी अधिकारियों को आदेश दिया कि मुहर्रम सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होना चाहिये। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को आदेश दिया कि मुहर्रम को लेकर मुस्लिम बहुल इलाकों में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…