मैरवा

पांच लाख का हरियाणा निर्मित शराब कार के साथ जब्त

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के मैरवा पुलिस ने चंडीगढ़ से लाए जा रहे 1100 बोतल शराब को एक लक्जरी कार के साथ जब्त किया। कार में सवार दो लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गिरफ्तार लोगो से पूछताछ में जुटी हुई है। जब्त किए गए शराब की कीमत 5 लाख रुपये बताई जा रही है। विगत कुछ दिनों से लगातार शराब धंधेबाज पुलिस की गिरफ्त में आते रहे हैं, लेकिन इसे पुलिस बड़ी उपलब्धि के तौर पर देख रही है। बताते हैं कि पुलिस को उत्तर प्रदेश की सीमा से मैरवा थाना क्षेत्र में प्रवेश करते ही सूचना मिली एक कार से शराब की बड़ी खेप मैरवा की तरफ जा रही है। पुलिस ने जाल बिछाया और मदैनिया पुल के निकट से इस कार को देखते ही पीछा करना शुरू किया। पुलिस को देखकर चालक कार लेकर तेज रफ्तार में भागने लगा। लेकिन मैरवा धाम पर पुलिस ने कार को घेर लिया। कार की तलाशी ली। उसमें 750 एमएल की 1100 बोतल हरियाणा निर्मित शराब पुलिस को मिली। कार में चालक के अलावा एक अन्य व्यक्ति भी बैठा था।पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए लोगों में पानीपत जिला के मतलोड़ा थाना क्षेत्र के अतियार निवासी रवीश कुमार और हरियाणा के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के मातन निवासी दीपक दलाल शामिल है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह निराला ने बताया कि पुलिस दोनों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शराब हरियाणा से इसके पहले कहां कहां लाया गया था। इस धंधे में कौन-कौन से लोग संलिप्त हैं। साथ ही इस बार शराब कहां जा रहा था। उधर 414 बोतल शराब के साथ विभिन्न जगहों से 5 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इनमें हुसैनगंज के मुनीब कुमार और विशाल यादव छपरा के पंकज चौधरी मैरवा थाना क्षेत्र के लेभरी के सुग्रीव कुमार और दरौली थाना क्षेत्र के पिपरहिया के संदीप चौहान शामिल हैं। चार बाइक भी जब्त की गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026