परवेज अख्तर/सिवान : नगर थाना क्षेत्र के अस्पताल रोड स्थित एक महिला चिकित्सक के क्लीनिक को बम से उड़ाने एवं गोली मारने की धमकी मामले में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमाकांत पाठक तथा मनोज कुमार के खिलाफ स्थानीय थाने में महिला चिकित्सक के पति ने नगर थाना क्षेत्र के शुक्ला टोली निवासी डॉ. पीयूष कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसने आरोप लगाया है कि बुधवार को मैं और मेरी पत्नी रोगियों को देख रहे थे तभी मेरी पत्नी के मोबाइल फोन कर धमकी दी गई। पूछने पर धमकी देने वाला अपने को रमाकांत पाठक बताया तथा परिजनों को देख लेने की बात कही, लेकिन उस वक्त कोई मरीज नहीं आया था। फिर दोपहर बाद अपने आप को मनोज कुमार नाम बताते हुए क्लीनिक को बम से उड़ाने तथा गोली मारने की धमकी दी। पुलिस इस मामले में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रमाकांत पाठक तथा मनोज कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…