दरौली

दुर्व्यवहार पर भड़के बीएलओ, बैठक का बहिष्कार कर की नारेबाजी

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के दरौली प्रखंड परिसर मे शुक्रवार को बीएलओ एवं बीएलए की बैठक के दौरान प्रसार पदाधिकारी सह जीपीएस द्वारा बीएलओ के साथ दुर्व्यवहार करने पर सभी बीएलओ ने बैठक का बहिष्कार करते हुए बीएलओ द्वारा प्रसार पदाधिकारी सह जीपीएस विनोद कुमार सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यह जानकारी शिक्षक संघ के प्रखंड सचिव संतोष कुमार शर्मा ने देते हुए बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को बीएलओ व बीएलए की बैठक आयोजित थी।,जिसमें बीएलओ का कार्य कर रहें सभी शिक्षक बैठक में कुर्सी पर बैठे हुए थे उसी दौरान बीएलए आ गए तो प्रसार पदाधिकारी सह जीपीएस सभी बीएलओ के साथ दुर्व्यवहार करते हुए कुर्सी खाली करने को कहा जिस पर बीएलओ आक्रोशित हो कार्य का बहिष्कार करते हुए प्रसार पदाधिकारी विनोद कुमार सिंह के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे। बीएलओ का कहना था कि जब बीएलओ एवं बीएलए की एक साथ बैठक करनी थी तो पर्याप्त मात्रा में कुर्सी की व्यवस्था क्यों नहीं की गई। वहीं शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष रंजन राय द्वारा बैठक में सांख्यिकी समन्वयक द्वारा बीएलओ सह शिक्षकों के साथ दुर्व्यवहार करने की घोर निंदा और भर्त्सना करते हुए कहा कि समान्नित शिक्षकों के साथ ऐसा व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026