परवेज अख्तर/सिवान : जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पकवलिया गांव में दो पक्षों के बीच गाली गलौज और मारपीट के बाद घायल महिला दुर्गावती देवी ने हुसैनगंज थाने में आवेदन देकर दूसरे पक्ष के विरुद़ध् प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आठ लोगों को नामजद किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पकवलिया गांव निवासी दुर्गावती देवी घर के सामने बैठी थी तभी दूसरे पक्ष के कुछ लोग आकर गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर लाठी डंडे से मारपीट उसे घायल कर दिया। इस मामले में दुर्गावती देवी ने हुसैनगंज थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। दिए गए आवेदन में सीता देवी, मंजू देवी, धांति देवी, विकास कुमार, आकाश कुमार, सुजीत कुमार, रानी कुमारी एवं मनीषा कुमारी को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…