परवेज अख्तर/सिवान : एमएच नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक पांच वर्षीय बच्ची के साथ एक अधेड़ द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना 23 अप्रैल को बताई जा रही है। बहशी दरिंदा अमरिका महतो (45) पिछले कई सालों से पांच बच्चों एवं पत्नी के साथ ससुराल में रहता था। उसका घर एकमा थाना के भुनझरी गांव है। घटना के दिन आरोपी राजू महतो के घर आया था। घर के सभी सदस्य इंदिरा आवास का घर बनवा रहे थे। तभी आरोपी ने चार एवं पांच साल के तीन मासूम बच्चियों को बहला फुसला कर घर के बाहर बगीचा में ले गया। वहां चार साल की दो बच्चियों को बगीचा में छोड़कर पांच साल की बच्ची को एकांत में ले जाकर दुष्कर्म किया। जब बच्ची को दर्द हुआ तो अपनी मां को बताई। पीड़िता के पिता ने महिला थाना में आवेदन दिया है। अभी आरोपी घर छोड़ कर फरार है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…