परवेज़ अख्तर/सिवान:
बुधवार को नामांकन के दिन प्रत्याशियों के समर्थकों द्वारा भीड़ लगाना पांच प्रत्याशियों के लिए महंगा पड़ा। मामले में कोरोना के दौरान शारीरिक दूरी का पालन नहीं करने की प्राथमिकी नगर थाना में दर्ज की गई है। अंचल अधिकारी सिवान सदर ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए सीडी सहित आवेदन दिया है। उन्होंने दारौंदा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह, सदर विधानसभा से द प्लूरल्स पार्टी प्रत्याशी डॉ. रामेश्वर सिंह, जीरादेई विधानसभा से बसपा प्रत्याशी राहुल द्रविड, बड़हरिया विधानसभा से एलजेपी प्रत्याशी वंदना सिंह कुशवाहा व सदर विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी गणेश साह को आरोपित किया है।
उन्होंने ने अपने आवेदन में कहा है कि बुधवार को नामांकन करने पहुंचे प्रत्याशियों द्वारा जुलूस एवं रैली निकाल कर कोविड-19 के नियम एवं कानून का उल्लंघन किया। शारीरिक दूरी का पालन नहीं किया गया।बता दें कि मंगलवार को भी कोविड-19 उल्लंघन मामले में तीन प्रत्याशियों पर अंचल अधिकारी सिवान सदर ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया था। बुधवार को नामांकन दिन शहर में भीड़ थी। नामांकन करने पहुंचने वाले प्रत्याशियों के समर्थक पूरे दिन जमे रहे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…